अररिया 06 अप्रैल। डीएम विनोद दूहन के आदेश पर फारबिसगंज के शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा गैस एजेंसी सहित शहरी और ग्रामीण इलाके में गैस वितरण सुनिश्चित करने को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने गैस एजेंसी साक्षी एचपी गैस ग्रामीण वितरक में स्थापित नियंत्रण कक्ष में कृषि समन्वयक प्रदीप कुमार, उषा एचपी गैस एजेंसी में कृषि समन्वयक अनुज कुमार निराला,आदित्य भारत गैस में कृषि समन्वयक गौतम कुमार और गीता इंडेन में कृषि समन्वयक अभिनन्दन कुमार को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया है।
वहीं फारबिसगंज शहरी क्षेत्र को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल के द्वारा छह कलस्टर में बांटकर छह विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण सुनिश्चित करने को लेकर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।फारबिसगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 1,2,6 एवं 7 के लिए नगर परिषद कार्यालय,वार्ड संख्या 3,4,5 एवं 10 के लिए पुस्तकालय कैंपस,वार्ड संख्या 11,12,13,14 एवं 15 के लिए ली अकादमी स्कूल,वार्ड संख्या 16,17,18 एवं 19 के लिए भगवती देवी गोयल स्कूल,वार्ड संख्या 22,23,24 एवं 25 के लिए द्विजदेनी स्कूल और 8,9,20 एवं 21 के लिए द्विजदेनी स्कूल कैंपस में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
नगर परिषद कार्यालय नियंत्रण कक्ष में सहायक गजेंद्र प्रसाद सिंह और राजकुमार दास की प्रतिनियुक्ति की गई है।जबकि पुस्तकालय में कर संग्रहकर्ता अमित कुमार और रवि कुमार की प्रतिनियुक्ति है।वहीं ली अकादमी स्कूल में स्थापित नियंत्रण कक्ष में कर संग्रहकर्ता रंजीत सहनी और आदेशपाल राहुल कुमार,गोयल स्कूल में स्थापित नियंत्रण कक्ष में कर संग्रहकर्ता वसीम अहमद और सत्यप्रकाश की प्रतिनियुक्ति है। द्विजदेनी स्कूल में कर संग्रहकर्ता विनय कुमार सिन्हा और अनिल कुमार एवं द्विजदेनी स्कूल कैंपस में कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल और मोहरीर दिनेश वर्मा की प्रतिनियुक्ति की गई है।जहां गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के आलोक में गैस वितरण सुनिश्चित की जा रही है।नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाने से गैस वितरण कार्य सुचारू रूप से किए जाने की जानकारी प्रतिनियुक्त कर्मचारियों ने दी।