रायपुर : रात के अंधेरे में ई रिक्शा चालक ने चाकू दिखाकर यात्री से की लूटपाट, एक घंटे के भीतर गिरफ्तार

Share

रायपुर, 1 अप्रैल । घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपितोंं को पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमलीडीह रायपुर निवासी प्रार्थी हिमांशु शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 31 मार्च 2026 की रात्रि वह ट्रेन से रायगढ़ से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा7 था। सात 11:30 बजे उन्होंने स्टेशन के बाहर अपने घर अमलीडीह जाने के लिए ई रिक्शा बुक करवाया था। ई रिक्शा में चालक एवं उसका साथी उसे ऑटो में बैठाकर गुमराह करते हुए गुढियारी के अंधेरे सुनसान स्थान सीएसईबी मैदान में ले जाकर धारदार चाकू दिखाकर डरा धमका कर प्रार्थी के पास रखे नगदी 4500 रुपये एवं एक नग मोबाइल को लूटकर वहां से फरार हो गए।

सूचना पर गुढ़ियारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों के हुलिए के आधार पर पता तलाश कर रात्रि में ही एक घंटे के भीतर ही दोनों आरोपितों को घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, ई रिक्शा एवं लूट के संपूर्ण राशि व मोबाइल को बरामद किया गया। आरोपितों

को हिरासत में लेकर लूट के अपराध के तहत कार्रवाई किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रमोद तांडी उर्फ बबलू पता कलिंग नगर गुढ़ियारी रायपुर, विष्णु हिल उर्फ बिट्टू पता काली नगर गुढ़ियारी रायपुर है।