दाल मिल में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Share

हमीरपुर, 01 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के गल्ला मंडी क्षेत्र स्थित बुधवार को एक दाल मिल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि मिल में रखी भारी मात्रा में दाल जलकर राख हो गई। घटना के दौरान फैक्ट्री में अग्निशमन उपकरणों का अभाव होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे के गल्ला मंडी के पास स्थित एक दाल मिल में आज दोपहर अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी मिल को अपनी चपेट में ले लिया। मिल से काला धुआं निकलता देख स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। फैक्ट्री के अंदर रखी तैयार और कच्ची दाल आग की भेंट चढ़ गई।

–नियमों की अनदेखी आई सामनेप्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह दाल मिल बिना किसी सुरक्षा मानकों के संचालित की जा रही थी। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि फैक्ट्री परिसर में आग बुझाने के लिए कोई भी अग्नि शमन यंत्र उपलब्ध नहीं था। यदि मिल में सुरक्षा उपकरण होते, तो शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पाया जा सकता था, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग ने कोहराम मचा दिया।

–दमकल कर्मियों ने पाया काबूसूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी के कारण आग को आसपास की अन्य दुकानों और गोदामों में फैलने से रोक लिया गया।

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि समय रहते दमकल कर्मियों ने दाल मिल की आग पर काबू पा लिया। बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।