फतेहाबाद : चाय के खोखे की आड़ में बेच रहा था नशीली गोलियां, पुलिस ने दबोचा

Share

फतेहाबाद, 26 मार्च । जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रतिया बस अड्डा क्षेत्र से एक युवक को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। गुरूवार को एएनसी सेल प्रभारी निरीक्षक साधु राम ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम रतिया कोर्ट के सामने गश्त पर तैनात थी।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बस अड्डा रतिया के पास स्थित एक चाय के खोखे पर नशीली गोलियां बेचने का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगमेल सिंह निवासी रामबाग कॉलोनी, रतिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 100 नशीली गोलियां बरामद की। बरामद की गई गोलियों की संख्या कॉमर्शियल मात्रा की श्रेणी में आती है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एएनसी सेल प्रभारी साधुराम ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीली गोलियां कहां से लेकर आता था और उसके इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।