एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया 03 एंबुलेंस काे रवाना

Share

खूंटी, 19 मार्च । समाहरणालय परिसर में सीएसआर योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से उपलब्ध कराए गए तीन ईको एम्बुलेंस वाहनों का लोकार्पण गुरुवार को उपायुक्त आर रॉनिटा और निदेशक, बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इसके बाद पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इन एम्बुलेंस वाहनों के संचालन से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने एयरपोर्ट ऑथोरिटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीएसआर के तहत इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, जिला विकास शाखा पदाधिकारी, प्रभारी सिविल सर्जन, नोडल पदाधिकारी सीएसआर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।