पुलिस ने करा 13 लाख रुपए के जेवरात चोरी का किया खुलासा

Share

हल्द्वानी , 14 मार्च । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

12 मार्च को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि वह दो मार्च से पांच मार्च तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। पांच मार्च को घर वापस आने पर पाया कि चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई है।

तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में धारा 305(a)/331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना *उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र के सुपुर्द की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। इसके अलावा मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीम को 14 मार्च को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष) बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद हुई, जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव कुमार उम्र: 25 वर्ष पुत्र संतोष कुमार निवासी: चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल का निवासी है। उसके पास से 13 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात व कुछ नकदी बरामद की। इसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रुपए नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।टीम में थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी, उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रविंद्र खाती, कांस्टेबल अरविंद एसओजी तकनीकि सहायता व सर्विलांस शामिल थे। चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आसपास के लगभग 100-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया गया।