युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और विरोध प्रदर्शनों की बनी रणनीति

Share

खूंटी, 10 मार्च । परिसदन भवन खूंटी में मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में खूंटी प्रभारी हिमांशु कुजूर और सह प्रभारी जय बारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केंद्र सरकार के कथित देशविरोधी और किसान-विरोधी व्यापार समझौतों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने और इन्हें रद्द कराने के लिए आगामी विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलनों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों, दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर देते हुए खूंटी में यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में मो उस्मान खान को जिला उपाध्यक्ष, अनमोल धान को जिला प्रवक्ता, संजीत नायक को एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष और मो नवाज अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आतिफ खान और साजिद आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में समीर अंसारी को खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष, अजय महतो को कर्रा प्रखंड उपाध्यक्ष, आयुष साहू को खूंटी विधानसभा उपाध्यक्ष, कृष साहू को खूंटी विधानसभा महासचिव, सोनू साहू को विधानसभा सचिव और सुभाष होरो को खूंटी विधानसभा क्षेत्र का कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सुमन जायसवाल और जैकी अहमद को तोरपा विधानसभा उपाध्यक्ष, सत्यवान कंसारी को तोरपा प्रखंड अध्यक्ष और डिंपल कुमारी को तोरपा प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।