राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान ममता बनर्जी का व्यवहार अमर्याचित, मांगे माफी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Share

भोपाल, 07 मार्च । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान कथित प्रोटोकॉल विवाद को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो अमर्यादित व्यवहार किया गया है, वह निंदनीय है। ममता बनर्जी को इसके लिए माफी मांगना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया एक कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च और प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और ऐसे समय में जब राष्ट्रपति उनके राज्य के दौरे पर हैं, तब उनको राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्तित्व की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे हालात बनाना, जिसमें दुनिया में हमारे राष्ट्रपति के पद का अपमान होता हो, यह किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कटु शब्दों में निंदा करता है। आश्चर्य की बात यह है कि इसको हल्की राजनीति का हिस्सा बनाते हुए स्थानीय और दलीय राजनीति में घसीटने का कृत्य भी हुआ है जो घृणित मानसिकता का उदाहरण है। मैं इसकी निंदा करता हूं। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को माफी माँगना चाहिए।