भागलपुर, 03 मार्च । पीएम किसान योजना का पैसा लाभुकों के खाते से उड़ाने वाले गिरोह के दो और शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को एसएसपी कार्यालय से दी गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साईबर अपराध से संबंधित कांडो में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं छापामारी किया जा रहा है। इसी क्रम में चंदन कुमार साह पिता-सरयु साह सा०-बदलुगंज थाना-ईसीपुर बाराहाट के द्वारा लिखित रूप सूचना दिया गया कि पी०एम० किसान योजना के तहत जिन किसानों का पैसा खाते का के०वाई०सी० नही होने के कारण रूका हुआ है। उसका के०वाई०सी० के नाम पर एक गिरोह द्वारा धोखे से खाता खोलकर लाभुकों का सारा अवैध रूप से निकासी किया जा रहा है।
इस संबंध में साइबर थाना भागलपुर में सुसंगत धारोओं में प्राथमिकी दर्ज कर किया गया था। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार दो साइबर अपराधियों से प्राप्त सूचना के अधार पर विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी क्रम में तकनीकी सूचना के आधार पर इस कांड में सलिप्त दो और शातिर साइबर अपराधियों राजकुमार दास और दीपक शर्मा को साइबर अपराध में प्रयुक्त किये जाने वाले बैंक खातों, लैपटॉप, मोबाईल फोन, ए०टी०एम० कार्ड, खाता पासबुक एवं चेकबुक सहित अन्य सामग्रियों के साथ उसके ठिकानों से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा चुका है।
उक्त अभियुक्तों से पूछ-ताछ के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगतार छापामारी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त दो अन्य साइबर अपराधियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।