खूंटी, 03 मार्च । विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुमडू तालाब के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
मौके एक से बढ़कर एक नागपुरी होली गीत की प्रस्तुति हुई, जहां युवा से बुजुर्ग तक जमकर थिरके। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे हिंदू एवं सरना सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा एकता का संदेश दिया।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है।
कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद सिंह, जेपी सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य ने योगदान दिया।