भागलपुर, 01 मार्च । होली पर्व को लेकर रविवार को मां आनंदी द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर डॉ वीणा यादव तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही रश्मि रंजना, अनीता अनवर, अर्चना एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। वहीं संस्था के द्वारा आगंतुक अतिथियों को अबीर गुलाल लगाते हुए अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रीता जयसवाल, बबीता बोन, पुष्पा, अरुण एवं अलका जी को संस्था के अतिथिगण द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर उनके हौसला-अफ़ज़ाई की गई। तत्पश्चात होली की पारंपरिक गीतों की शुरुआत हुई और सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ अबीर गुलाल लगाते हुए होली के गीतों का आनंद लिया और जमकर थिरके। जैसे जैसे समय बिताता गया लोगों का उत्साह और परवान चढ़ता गया।
मौके पर आयोजनों के द्वारा लजीज व्यंजन का भी व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने जमकर लुप्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया गया तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह होली मिलन समारोह आपसी एकता, सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बना।