पानीपत, 28 फ़रवरी । पानीपत, हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को गांव शौदापुर में निर्माणकार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों के लिए सरकार ने 184 करोड़ 44 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की है।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पानीपत से जींद तक सडक का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पानीपत से दरियापुर मोड तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह फोरलेन सड़क जिला पानीपत का हिस्सा रहेगी और जिला के इस फोरलेन हिस्से को बनाने के लिए 86 करोड़ 96 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि दरियापुर मोड से लेकर जींद तक 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी और यह सड़क जिला जींद का हिस्सा रहेगी। इस रोड को बनाने में 92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे शिफ्ट करने और फॉरेस्ट विभाग को 25 करोड 26 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। पंचायत मंत्री ने बताया कि यह सड़क जिस- जिस गांव को कवर करेगी उन सभी गांवों में आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनाने का भी प्रावधान किया जाएगा। तथा यह सड़क 24 महीने में फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगी और जिसका टेंडर सर्वोदय एजेंसी को दिया गया है उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित एजेंसी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट तौर पर आदेश दिए कि सामग्री में गुणवत्ता को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। तथा सड़क को बनाते समय लोगों के आवागमन का भी ख्याल रखें। पंवार ने कहा कि यह लोगों की बहुत समय से लंबी मांग थी। इस मौके पर मंत्री कृष्ण पंवार के सुपुत्र अनिल पंवार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित पन्नू सहित सैकड़ो की संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।