जे.पी. नड्डा रविवार को हमीरपुर के दौरे पर

Share

हमीरपुर, 14 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 14 फरवरी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि जे.पी. नड्डा 14 फरवरी को सायं 4:30 बजे हवाई मार्ग से लुहनू हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे अपने पैतृक गांव विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

15 फरवरी को सुबह 9 बजे वे विजयपुर से ठाकुर राम सिंह हिस्टोरिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, नेरी हमीरपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक विशेष बैठक में भाग लेंगे। बैठक के उपरांत वे पुनः शाम चार बजे बिलासपुर लौटेंगे।