Ghaziabad : खोड़ा में संघर्ष के बाद स्थापित किया है भाजपा को- योगेश भाटी

Share

गाजियाबाद :- भाजपा नेता योगेश भाटी का कहना है कि आज पूरा खोड़ा क्षेत्र भाजपा के रंग में रंगा हुआ है लेकिन 15 -20 वर्ष पहले ऐसा नहीं था। उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने पार्टी को क्षेत्र में स्थापित करने के लिए बेहद संघर्ष किया है। जिसका सुखद परिणाम आज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके नेतृत्व में खोड़ा तेजी से उन्नति के मार्ग पर पड़ रहा है एवं क्षेत्र के लोगों को पहले की अपेक्षा अब बेहतर जीवन यापन के साधन उपलब्ध हो रहे हैं।

श्री भाटी ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए क्षेत्रवासियों के लिए संघर्ष किया है और बलिदान दिए हैं। उनके परिवार में जिस तरह से उनके बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की गई,वह सब ने देखा है। उन्होंने कहा कि हमारा कसूर बस इतना था कि हमने गरीबों का साथ दिया और दबंगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके चलते क्षेत्र के कुख्यात दबंग उनके और उनके परिवार के दुश्मन हो गए लेकिन वे किसी दबंग की दबंगता से डरते नहीं है। वह क्षेत्र की जनता से प्यार करते हैं और उनके दुख सुख में हमेशा खड़े रहेंगे। आज क्षेत्र के हर घर में खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी को बेहद सम्मान की नजर से देखा जाता है। विशेष रूप से महिलाओं के बीच उनकी छवि परिवार के जैसी है। यह सब एक रात में नहीं हो जाता, इसके लिए सतत प्रयास करना पड़ता है। लगातार मेहनत करनी पड़ती है और विशेष रूप से गरीब लाचार बेसहारा लोगों के लिए दिन रात खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गरीब जनता को क्षेत्र के ही कुछ दबंग लोग हमेशा सताते थे। उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे, उनके मताधिकार को अपनी मर्जी से संचालित करते थे। इसके विरुद्ध स्वर्गीय गजेंद्र भाटी ने आवाज उठाई संघर्ष किया और दबंगों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। हालांकि कुछ लोग स्वर्गीय भाटी और उन्हें अराजक तत्व भी कहते हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी गरीब को नहीं सताया। हालांकि उन्होंने किसी की दादागिरी को भी पनपने नहीं दिया। आज पूरे क्षेत्र में मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगते हैं। जिसके लिए उन्होंने और उनके परिवार ने बहुत मेहनत की है।

गौरतलब है कि खोड़ा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। जहां सबसे बड़ी समस्या सीवर और पेयजल की है। जिसके लिए प्रदेश स्तर पर खोड़ा नगर पालिका द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।