राजगढ़ः शिक्षिका के सूने घर से सोने के गहने सहित दो लाख से अधिक की चोरी

Share

राजगढ़, 8 फरवरी । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र के पिंजारा मौहल्ला में काली माता मंदिर के समीप रहने वाली शिक्षिका के सूने घर से अज्ञात बदमाश दो सोने की अंगूठी और एक लाख तीस हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।

पुलिस ने रविवार को मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार पिंजारा मौहल्ला काली माता मंदिर के समीप रहने वाली 58 वर्षीय शासकीय शिक्षिका विसनबाई पिता स्व.गौरीशंकर साहू ने बताया कि बीते रोज बदमाश छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी अल्मारी से एक लाख तीस हजार रुपए नकद व 6.6 ग्राम वजनी दो सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। बताया गया है कि महिला एक पैर से विकलांग है साथ ही वह घटना के दौरान स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी तभी अज्ञात बदमाशों ने सूने घर को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 331(3), 305 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।उधर जीरापुर थाना क्षेत्र के चामुंडा माता मंदिर के समीप दांगी मौहल्ला में रहने वाली 55 वर्षीय संपताबाई पत्नी देवनारायण दांगी ने बताया कि बीती शाम नवीन हाट बाजार से अज्ञात बदमाश उसके गले से छह सोने के मोती वाला मंगलसूत्र झपट कर ले गया, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।