अपराध और अपराधियों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा- अजीत पाल त्यागी

Share

गाजियाबाद। भाजपा सरकार में प्रदेश में गुंडों और अपराधियों के मकानों पर बुलडोजर चल रहा है और आमजन राहत महसूस कर रहा है। इससे विपक्षी दलों में घबराहट मची है। यह बातें भाजपा के
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहीं।

श्री त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को हर प्रकार से राहत देने का काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्त्योदय के विकास को प्रतिबद्ध है। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्राएं हो रही हैं और डीजे भी बज रहा है। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2011 के जनगणना के अनुसार गरीबों को पक्के मकान दिए, जो कच्चे हैं उनका सर्वे कर सूची बनाई गई। 2024 तक सभी गरीबों के पक्के मकान बना दी जाएंगे। कोरोना काल में प्रदेश और केंद्र सरकार ने आगे बढ़कर जनता की मदद की और उन्हें हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराने का भरसक प्रयास किया। साथ ही भाजपा के हर कार्यकर्ता ने अपने फर्ज को अंजाम देते हुए सड़क पर उतरकर कोरोना काल मे लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई।

बड़ी बात यह है कि इस दौरान महामारी अपने चरम पर थी लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने धर्म का पालन कर रहा था जिसके लिए उसने अपनी जान भी खतरे में डाल दी थी। निश्चित रूप से आज भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है साथ ही पूरा देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है।