आदिवासी कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Share

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित तिग्गा अपने दो दोस्तों के साथ गुयू गांव के समीप जंगल गये थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सुमित तिग्गा के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्‍हें तत्काल रांची स्थित देवनिका अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से बीयर की खाली बोतलें और सिगरेट का टुकड़ा बरामद किया है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हत्या के कारणों को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से छानबीन कर रही है।

सुमित तिग्गा कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार को गुयू गांव में सन्नाटे का माहौल पसरा रहा।