कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संघ के भाग कार्यवाह सुरेंद्र ने अपने संबोधन में पंचप्रण को दोषमुक्त समाज निर्माण के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए संघ के आह्वान के अनुरूप वर्तमान समय की चुनौतियों से लड़ने के लिए पांच संकल्प लेने होंगे। नागरिक कर्तव्य, स्वबोध, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता जैसे अनुकरणीय कार्य को अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी से पालन करना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विनोद सिंह,पं. दयाशंकर त्रिपाठी, दीपक अकेला, पागल बाबा ने भी विचार प्रबोधन में महत्वपूर्ण बातें साझा की। कार्यक्रम का संचालन मनीष गुप्ता,संयोजन संदीप सिंह ने किया। इसमें ओमप्रकाश जायसवाल, केवल कुशवाहा, त्रिलोकी नाथ जायसवाल, हिमांशु अग्रहरि, रजनीश सिंह, डॉ भरत लाल, जय विश्वकर्मा, चांदनी विश्वकर्मा, नरेंद्र प्रजापति आदि स्वयंसेवकों के साथ क्षेत्रीय नागरिकों ने भागीदारी की।