रायसेन: स्टेरिंग फेल होने से बेकाबू ट्रक घाटी पर पेड़ से टकराकर लटका, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

Share

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार काे जमुनिया घाट पर हुआ। विदिशा से बालाघाट की ओर जा रहा यह ट्रक घाट उतरते समय बेकाबू हो गया। बताया जा रहा है कि पहले ट्रक के ब्रेक फेल हुए, जिसके बाद स्टीयरिंग भी फेल हो गया। चालक ने ट्रक को पहाड़ से टकराकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक संतुलन खो बैठा और खाई की ओर बढ़ने लगा। गनीमत रही कि ट्रक एक पेड़ से टकराकर रुक गया। यदि ट्रक पेड़ से नहीं रुकता, तो वह सीधे गहरी खाई में गिर सकता था। इस घटना में ट्रक में सवार चालक सहित तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में सवार विदिशा निवासी स्माइल ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रक में तेल भरा था, यदि वह घाटी से नीचे गिरता तो आग लगने का खतरा भी था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।