सभी विकास खण्डों में बनेंगे 800 मिड डे मील शेड

Share

जिलाधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड ऐलिया में 44, बेहटा में 47, बिसवां में 55, गोंदलामऊ में 45, हरगांव में 41, कसमण्डा में 30, खैराबाद में 40, लहरपुर में 37, मछरेहटा में 40, महमूदाबाद में 39, महोली में 38, मिश्रिख में 36, पहला में 43, परसेण्डी में 42, पिसावां में 49, रामपुर मथुरा में 45, रेउसा में 49, सकरन में 49 तथा सिधौली विकास खण्ड में 31 मिड-डे-मील शेडों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई विद्यालयों में शेड के अभाव में खुले स्थान पर भोजन पकाया जाता है, जिससे भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता प्रभावित होती है। धूल-मिट्टी, पत्तियों के गिरने तथा खाद्य सामग्री व बर्तनों को जमीन पर रखने जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। मिड-डे-मील शेड बन जाने से भोजन स्वच्छ वातावरण में तैयार होगा और छात्र-छात्राएं एक ही स्थान पर बैठकर सामूहिक रूप से भोजन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि शेड निर्माण से न केवल विद्यालय की स्वच्छता सुनिश्चित होगी, बल्कि बच्चों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और मिड-डे-मील योजना का उद्देश्य प्रभावी रूप से पूरा हो सकेगा।