Bigg Boss 14 : सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे सभी हसीनाओं के साथ इरॉटिक सॉन्ग पर डांस - सरस जनवाद

Bigg Boss 14 : सिद्धार्थ शुक्ला कर रहे सभी हसीनाओं के साथ इरॉटिक सॉन्ग पर डांस

Share

Bigg Boss 14 में एक बार फिर से सिद्धार्थ शुक्ला दिखा रहे अपने जलवे . लड़कियां सिद्धार्थ शुक्ला से काफी इंप्रेस दिखाई दे रही हैं. माना जा रहा है कि सिद्धार्थ अगर इस सीजन में भी कंटेस्टेंट होते तो शो की ट्रॉफी उनके ही नाम होती.

घर में तीसरे ही दिन घर की खूबसूरत कंटेस्टेंट को सिद्धार्थ शुक्ला से टैटू कराने को कह दिया गया. इसके बाद सबको कहा गया वो सिद्धार्थ को रिझाएं. इसके बाद इम्यूनिटी के चक्कर में सभी ने बॉलीवुड के बेहद इरॉटिक सॉन्ग ‘कुंडी मत खड़काओ राजा, सीधे अंदर आओ राजा’ पर सिद्धार्थ के सामने डांस करने को कहा गया. इसमें सभी कंटेस्टेंट बेहद हॉट तरीके से डांस करके सिद्धार्थ को रिझाने की कोशिश की.

इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने टैटू टास्‍क में भी कहर बरपाया. इस टास्‍क के दौरान जब सिद्धार्थ से कहा गया कि वो खूबसूरत लड़कियों को टैटू बनाएं तब एक कंटेस्टेंट ने पेट पर टैटू बनवाने के लिए सिद्धार्थ के सामने अपनी शर्ट उतार दी.

बिग बॉस ने इस खेल में तीन खिलाड़ियों सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान को नए कंटेस्टेंट के साथ ले आए. ये तीनों ही गेम को ऐसे खेल रहे हैं जैसे वो विनर्स नहीं बल्कि पहली बार गेम को खेल रहे हैं..