तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता - सरस जनवाद

तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता

Share

बैठक में सभी विधायकों ने चुनाव परिणाम और जनादेश पर अपनी-अपनी राय रखी। चर्चा के बाद विधायक दल ने तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति जताई। अब राजद आने वाले दिनों में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावा पेश करेगा। विधानसभा अध्यक्ष सदन के नियमों के तहत नेता प्रतिपक्ष की औपचारिक नियुक्ति करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए किसी दल को कम से कम 10 प्रतिशत यानी 24 सीटें होना आवश्यक है। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में राजद ने 25 सीटें हासिल की हैं, जिससे यह पद पाने का दावा उसका मजबूत हो गया है।———–