साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर सात निवासी 23 वर्षीय करण राम ने रविवार की रात अपने कमरे में
फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
वह मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल निवासी रामकिशन राम का पुत्र था और लंबे समय से काशीडीह निवासी दीपू के घर में किराए पर रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, करण का अपना कोई सगा संबंधी नहीं था। उसका एक 14 वर्षीय किशोरी से प्रेम संबंध था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी कारण उसने रविवार देर रात खुदकुशी कर ली।
सोमवार सुबह जब मकान मालिक ने करण के कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने इसकी जानकारी साकची थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो करण राम का शव फंदे से झूलता मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतक के प्रेम संबंध की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच पड़ताल जा रही है।