कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल - सरस जनवाद

कपड़ा कंपनियों का पलायन झारखंड सरकार की सबसे बड़ी विफलता: बाबूलाल

Share

बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य के लिए यह एक बड़ा औद्योगिक झटका है। उन्होंने लिखा कि राज्य से चार प्रमुख कपड़ा कंपनियां ओडिशा स्थानांतरित होना झारखंड के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की टेक्सटाइल नीति केवल कागजों तक सीमित है। इससे उद्योगपतियों को कोई लाभ नहीं रहा है।