गोलज्यू से न्याय की गुहार : भाजपा प्रत्याशी ने लगाया कांग्रेस पर सदस्यों के अपहरण का आरोप

Share

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपा देवी ने घोड़ाखाल मंदिर में प्रार्थना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन सिंह नेगी व अन्य कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को अगवा कर लिया और उनके प्रमाणपत्र छीन लिये।

उन्होंने गोलज्यू को साक्षी मानते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व उनके समर्थक सदस्य उनके साथ भोजन कर रहे थे, लेकिन अगले दिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया और उनके फोन स्विच ऑफ मिले। बाद में जानकारी मिली कि कांग्रेस समर्थित लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर कहीं छिपा दिया है।

दीपा देवी ने लिखा है कि गोलज्यू महाराज और उच्च न्यायालय से उन्हें न्याय की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि जिन सदस्यों को अगवा किया गया है, उनके परिवार सुरक्षित और सुखी रहें।