#Ghaziabad: Press Note 06-08-2020 - by GDA - सरस जनवाद

#Ghaziabad: Press Note 06-08-2020 – by GDA

Share

आयुक्त की अध्यक्षता में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 156वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
जीडीए बढ़ाये अपनी कैपिटल प्राप्ति, निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण कराकर जनउपयोगी बनाये-आयुक्त आवंटी को बकाया राषि सूचित न करने पर आयुक्त ने दिये जांच कर संबंधित कर्मचारी से वसूली करने के निर्देष । जीडीए की बोर्ड बैठक में शमन नीति को मिली स्वीकृति, अनिस्तारित सम्पत्तियों के निस्तारण हेतु 31 मार्च 2021 तक बढ़ा फ्रीज सैक्टर रेट।

                                                                                                                                                                                                        मेरठ (सू0वि0) 06.08.2020

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की 156वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुये आयुक्त अनीता सी0 मेश्राम ने प्राधिकरण अधिकारियों को कैपिटल प्राप्ति बढ़ाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को कार्य योजना बनाकर पूर्ण कराकर जनउपयोगी करने के लिए कहा। उन्होने प्राधिकरण की योजना में आवंटी को बकाया राषि सूचित न करने के कारण लगे ब्याज को समाप्त करने के प्रस्ताव पर जांच कराकर संबंधित कर्मचारी की संलिप्तता पाये जाने पर उससे वसूली करने के निर्देष दिये। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव रखे गये व शमन नीति 2020 की स्वीकृति दी गयी।

आयुक्त सभागार में आयोजित गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बैठक में सर्वप्रथम गत 155वीं बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि व कार्यवृत्त की स्वीकृति दी गयी। बोर्ड बैठक में तहसील व जिला गाजियाबाद पर पैट्रोल पम्प का नया आउटलेट स्थापित किये जाने हेतु अनापत्ति निर्गत किये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त/अध्यक्ष जीडीए अनीता सी0 मेश्राम ने रेवेन्यू रिकाॅर्ड को चैक करने सहित अन्य बिन्दुओं पर परीक्षण उपरान्त दोबारा यह प्रस्ताव रखने के लिए निर्देषित किया।

बोर्ड बैठक में कौषाम्बी आवासीय योजना के तलपट मानचित्र में प्रस्तावित शैक्षणिक भू उपयोग को साईबर उपयोग में संषोधन किये जाने के प्रस्ताव निरस्त करते हुये भू-खंडो को भू उपयोग शैक्षिक ही रखे जाने व साईबर हब हेतु वांछित क्षेत्रफल पूर्ण न होने के दृष्टिगत साईबर हब के निस्तीकरण के प्रस्ताव की स्वीकृति हुयी।

बोर्ड बैठक में गाजियाबाद में क्रियान्वित की जा रही हाईटेक व इन्टीग्रेटेड टाऊनषिप योजनाओं की प्रगति के संबंध में रखे गये प्रस्ताव पर सचिव, जीडीए संतोष कुमार राॅय द्वारा बताया गया कि हाईटेक टाऊनषिप के लिए एक कैबिनेट नोट बना है जो कि कैबिनेट में भेजे जाने के लिए प्रस्तावित है। उन्होने बताया कि जनपद गाजियाबाद में दो हाईटेक टाऊनषिप तथा 06 इन्टीग्रेटेड टाऊनषिप है। उन्होने बताया कि हाईटेक टाऊनषिप के लिए 440 एकड़ भूमि होनी चाहिए।

बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की अनिस्तारित सम्पत्तियों के नीलामी/लाॅटरी द्वारा निस्तारण किये जाने हेतु न्यूनतम आरक्षित दरों के निर्धारण हेतु प्राधिकरण की योजनाओ का फ्रीज सैक्टर रेट 31 मार्च 2021 तक बढ़ाये जाने पर सहमति हुयी। वहीं एक अन्य प्रस्ताव में कौषाम्बी अपार्टमेन्ट फेज-2 योजना के आवंटित भवन सं0-406 के आवंटी श्री के0 आर0 रामाराव द्वारा भवन की लीजडीड करने की तिथि तक आवंटी को बकाया राषि सूचित न करने के कारण लगाये गये ब्याज को समाप्त किये जाने के प्रस्ताव पर आयुक्त व सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि इसकी जांच करायी जाये तथा यदि संबंधित लिपिक की संलिप्तता इसमें पायी जाती है तो उससे वसूली की जाये।

बोर्ड बैठक में मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के किसानों हेतु ई-ब्लाॅक एवं एफ-ब्लाॅक में संचालित सामुदायिक केन्द्रो का पूर्व निर्धारित किराया पुनः अग्रिम 03 वर्षो (02 जून 2023) तक यथावत रखने के प्रस्ताव पर सहमति दी गयी। वहीं एक अन्य प्रस्ताव में प्राधिकरण के पूर्व नियमित लेखाकार स्व0 श्री अतुल श्रीवास्तव के चिकित्सा पर खर्च हुये व्यय के भुगतान की उनकी पत्नी की मांग के प्रस्ताव पर सहमति हुयी।

बोर्ड बैठक में अतिरिक्त मदों के 02 प्रस्ताव जिसमें अनाधिकृत/अतिरिक्त निर्माण के नियमितीकरण हेतु शमन योजना 2020 लागू किये जाने के प्रस्ताव पर सहमति हुयी व जीडीए में प्रवर्तन/अतिक्रमण की व्यवस्था एवं प्राधिकरण सम्पत्ति की सुरक्षा हेतु 34 होमगार्ड 01 जुलाई 2020 से आगामी 31 दिसम्बर 2020 तक रखने के प्रस्ताव पर सहमति हुयी। उपाध्यक्ष जीडीए कंचन वर्मा ने कहा कि प्राधिकरण की सभी कालोनियों के लिए ओटीएस योजना लागू है तथा इसके लिए एक हैल्पडेस्क भी संचालित है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष जीडीए कंचन वर्मा, नगरायुक्त नगर निगम गाजियाबाद दिनेष चन्द्र, चीफ को-आर्डिनेटर प्लाॅनर एनसीआर सेल गाजियाबाद सतीष चन्द्र गौड़, संयुक्त आवास आयुक्त शेरी, सदस्यों में चन्द्र मोहन शर्मा, डा0 केषव प्रसाद त्यागी, अधिषासी अभियंता हैण्ड वक्र्स खंड आगरा नहर ओखला देवेन्द्र ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसिडा गाजियाबाद संतोष कुमार, अपर निदेषक कोषागार मेरठ मंडल अतुल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।