गाजियाबाद। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के सामने गुरुवार सुबह एक आवारा पशु गहरे गड्ढे में गिर गया। नगर पंचायत निवाड़ी के कर्मचारियों ने तीन घंटे से अधिक मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। इस हादसे में आवारा पशु पूरी तरह से घायल हो गया। मोदीनगर निवाड़ी मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के सामने व नहर पुल के पास के सरकारी नल के पास 15 फीट से अधिक का गड्ढा खोदा गया था। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि गड्ढा क्यो और किस काम के लिए खोदा गया था। गड्ढे के आसपास बेरिकेंडिग़ भी नहीं की गई थी।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह अचानक एक आवारा पशु गहरे गड्ढे में गिर गया। आते जाते राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व नगर पंचायत के अधिकारियों को दी। सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग के कर्मचारी मौके नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं सूचना देने दो घंटे से बाद नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने ट्रैक्टर की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के करने के बाद आवारा पशु को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पशु गंभीर रुप से घायल हो गया। नगर पंचायत की गोशाला में उसका इलाज कराया जा रहा है।
