सेवानिवृत्त सीआईएसएफ सब-इंस्पेक्टर का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Share

गांव पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। मुखिया जुलियाना देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, मुंडा बिरसा देवगम और पूर्व मुखिया लादू देवगम ने आरती उतारकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम को विशेष बनाने में ज्योति महिला समूह और मसकल फाउंडेशन की प्रमुख भूमिका रही। सामु देवगम, जयपाल देवगम और गोमा देवगम के नेतृत्व में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे गांव का वातावरण उत्सवमय हो गया। इसके बाद सोनाराम देवगम और उनकी पत्नी काे एक खुली जीप में सम्मानपूर्वक उनके निवास तक ले जाया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान सोनाराम देवगम ने कहा कि सेवा काल का समापन अब समाज सेवा की नई शुरुआत है। उन्होंने युवाओं को सही दिशा देने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में महिला समूह की सदस्यों के अलावा, सोमय देवगम, कृष्णा देवगम, माता पेलोंग देवगम, पत्नी सरिता देवगम, पुत्र सचिन देवगम, पुत्री नम्रता देवगम, कैप्टन भीम सिंह देवगम, पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सोनाराम देवगम को ग्रामीणों, महिला समूहों और मसकल फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए गए।