Noida : दो वाहनों में टक्कर, एक की मौत दो घायल

Share

नोएडा :- उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नागर के रबूपुरा थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीक के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के एक गाड़ी ब्रिजा कार नंबर (एचपी 63ए5685) जो प्रयागराज से दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे आगरा से नोएडा साइड से 28 किलोमीटर की दूरी पर किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना में कार सवार दो लोग कुलदीप पुत्र भगवान दास निवासी प्रयागराज एवं धनन्जय सिंह पुत्र गुप्तेशवर सिंह निवासी प्रयागराज घायल हो गए हैं। दुर्घटना में 32 वर्षीय सतीशचन्द गंगवार पुत्र चन्द्रभान निवासी प्रयागराज की मृत्यु हो गयी है।