फतेहाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

Share

फतेहाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

फतेहाबाद, 20 मई (हि.स.)। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए तथा आम जन में देशभक्ति व राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से रतिया में मंगलवार को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरुप निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने उत्साह पूर्वक व पूरे जोश से भाग लिया। यात्रा की अगुवाई भाजपा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, एससी आयोग के चेयरमैन रविन्द्र बलियाला व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला ने की। यात्रा का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला से हुआ। अग्रवाल धर्मशाला से यह यात्रा मेन बाजार होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची। यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । यात्रा के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे गगन भेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सरोबार हो गया। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा और देशभक्ति की गीतों ने इस यात्रा को एक भावनात्मक और प्रेरणादाई रूप दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैनिक कार्रवाई नहीं बल्कि उन बहन बेटियों को न्याय दिलाने का संकल्प है जिनका सम्मान आंतकियो ने छीना था। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र धर्म निभाने का प्रतीक है। ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल भारत की सेना शक्ति का प्रदर्शन किया बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्म बल का भी परिचय दिया। इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, संयोजक इन्द्र गावड़ी, संदीप तनेजा, लखविंदर सिंह, हवा सिंह, डॉ. सुमन बजाज, पूनम सिंगला, मंजू बाजीगर, सुखविंदर गोयल, विज्ञान सागर बाघला, बीबो इन्दौरा, सतपाल जिंदल, जैकी गर्ग, प्रवीण गर्ग, रिकी मोंगा, कपिल सिंगला, संजू जांगड़ा, विक्की ग्रोवर, विनोद जग्गा, जसवीर ठेकेदार, डॉ. सुनील इन्दौरा, नीटू गोयल के अलावा अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।