बस्तर रेड क्रॉस सोसायटी आठ मई काे मनायेगा विश्व रेडक्रॉस दिवस
जगदलपुर, 4 मई (हि.स.)। बस्तर रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आज रविवार को 11 बजे सीएमएचओ आफिस में बस्तर जिओ के कलेक्टर हरिश एस. के निर्देश अनुसार मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में सचिव रेडक्रॉस डॉ. संजय बसाक कि उपस्थति में 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। जिसमें 8 मई को महारानी अस्पताल के पीछे नर्सिंग हॉस्टल में आयोजन करने से सम्बन्धित कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार किया गया।
बैठक में सुबह 8:30 बजे से रैली, जो महारानी हॉस्पिटल से निकल कर मुख्य सडकों से होते हुए नर्सिंग हॉस्टल में समापन किया जाएगा। तत्पश्चात हॉस्टल में रंगोली प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सभी की उपस्थति में पुरुस्कार वितरण किया जाएगा। इस बैठक में सीएमएचओ एवं रेडक्रॉस सचिव डॉ. संजय बसाक, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन, रेडक्रॉस के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर, रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर अध्यक्ष रोहित सिंह बैस, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के पूर्व प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, रेडक्रॉस सदस्य गायत्री आचार्य, अजय श्रीवास्तव, विजय कुमार पाण्डेय, रामशंकर राव, धारिणी तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे।
—————