भट्टूकलां में पेयजल बर्बादी पर दर्जनों लोगों काे जुर्माना ठोका
फतेहाबाद, 4 मई (हि.स.)। उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जनस्वास्थ्य विभाग लगातार पानी की बर्बादी रोकने के लिए अभियान में जुटा है। इस अभियान के तहत विभाग की टीम ने रविवार को जिले के भट्टूकलां क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया और पानी की बर्बादी कर रहे दर्जनों लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना ठोका और कनैक्शन काट दिए। विभाग की इस कार्रवाई से लोगों खासकर सर्विस स्टेशन संचालकों में हडकंप मच गया। जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद के जिला सलाहाकार शर्माचंद लाली ने बताया कि उपयुक्त मनदीप कौर के आदेशों की अनुपालन में करणवीर सिंह कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद के आदेशानुसार आम जन तक पीने का पानी पहुंचने की लिए व पीने की पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के सभी शहरों में विभाग द्वारा टीम लगाकर घर घर सर्वे करवाया जा रहा है। इस दौरान जिसने भी पीने के पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा सब्जी लगा रखी है, उनके कनेक्शन तुंरत प्रभाव से काटे जा रहें हैं। इसके साथ विभाग उनकी सूची भी तैयार कर रहा है जिनके बिल बकाया है, उनको भी नोटिस दिया जाएगा यदि फिर भी बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके भी कनेक्शन काटे जाएंगे। इस भट्टूकलां में अभियान के दौरान पेयजल पर सर्विस स्टेशन व हरा सब्जी, चारा लगाने पर दर्जनों लोगों को जुर्माना किया गया। टीम ने मनदीप सिंह को 8250 रुपये, कृष्ण कुमार बागड़ी पर 3750 रुपये, सोनू मोटर गैरिज को 45 हजार रुपये, रमेश सोनी को 45 हजार हजार, राधे राधे बस सर्विस पर 15 हजार रुपये, प्रमोद गोयल पर 15 हजार रुपये, सरस्वती फिलिंग स्टेशन पर 15 हजार रुपये, कविता रानी पर 15 हजार रुपये, मंगल सिंह 7500 रुपये, सोमबीर पर 15 हजार रुपये, अग्रवाल इंटर लॉक पर 15 हजार रुपए, गणेश धर्मकांटा पर 15 रुपये, विकास मित्तल, काजल सिंह को 15 हजार रुपये, राजकुमार पर 30 हजार रुपये के अलावा किसान ट्रैक्टर, बाला जी रसगुल्ला, राजकुमार, श्रीबाला जी सर्विस स्टेशन, पवन आयरन स्टोर, सुरेंद्र पुनिया, श्री श्याम सर्विस स्टेशन, भट्टू बर्फ फैक्टरी, धूली मोटर गैरिज, बाबा हाजिर नाथ सर्विस स्टेशन, श्री बाला जी इंटर लॉक, शादी राम को 15-15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटते हुए सब्जी और हरा चारा को भी उखड़वाया गया। शर्मा चंद लाली ने कहा कि यह अभियान जिले के सभी शहरों व सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा ताकि सभी को स्वच्छ जल मुहैया करवाया जा सके। इस टीम में शमशेर सिंह, राकेश कुमार खंड संयोजक, रामकरण सिंह, नीरज कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम सिंह, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, मेनपाल, मुकेश, जसवंत, अमित व विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से भी अपील है कि इस संबंध में विभाग की मदद करें ताकि जल्दी फतेहाबाद जिले के सभी घरों मे पीने का पानी उपलव्ध हो सके।