बारह वर्ष में एक बार आयाेजित हाेने वाले बाली मेला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

Share

बारह वर्ष में एक बार आयाेजित हाेने वाले बाली मेला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर अंर्तगत ग्राम जमावाड़ा में बारह वर्ष में एक बार बाली मेला का आयाेजन किया गया था। बाली मेला में आज मंगलवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, ग्राम जमावाड़ा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का ग्रामवासियों ने पारम्परिक रूप से स्वागत किया।

क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने बाली मेला में पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि की कामना की । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बाली मेला का आयोजन बारह वर्ष में एक बार होता है। बस्तर में बाली मेला का विशेष व ऐतिहासिक महत्व है, उन्हाेने मेला आयोजन समिति को इस भव्य-दिव्य बाली मेला की बधाई व शुभकामनाएं दी।