अल्पसंख्यकों को कमजोर करने की साजिश : राजद

Share

अल्पसंख्यकों को कमजोर करने की साजिश : राजद

रांची, 2 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश राजद ने वक्फ संशोधन बिल को असंवैधानिक बताया है। इस संबंध में बुधवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि यह बिल सीधे तौर पर मुस्लिम समाज को कमजोर करने और भय का माहौल बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि बिल के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से ईश्वर के नाम से दान की हुई वक्फ संपत्ति को लूटने और बेदखल करने की कोशिश है, जबकि वक्फ कानून में किसी की दान की हुई संपत्ति संबंधित धर्म और समुदाय का होता है जिसे पूर्वजों ने दे दिया था।

यादव ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद जब से केंद्र में सरकार बनी है निरंतर अल्पसंख्यकाें काे कमजाेर करने की साजिश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और जैन धर्म के लोग आपसी सौहार्द और अनेकता में एकता को कायम रखने तथा गंगा जमुनी संस्कृति को आदर्श मान कर चलते हैं।

—————