फरसगांव नगर पंचायत में कांग्रेस को मात, भाजपा प्रत्याशी मूलचंद पांडे उपाध्यक्ष बने

Share

फरसगांव नगर पंचायत में कांग्रेस को मात, भाजपा प्रत्याशी मूलचंद पांडे उपाध्यक्ष बने

कोंडागांव, 18 मार्च (हि.स.)। जिले के फरसगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में टॉस की स्थिति बनी और भाजपा प्रत्याशी मूलचंद पांडे ने टॉस जीत लिया और 6 पार्षद वाले भाजपा ने 8 पार्षद वाले कांग्रेस काे मात देने में सफल हाे गई । इस जीत के साथ भाजपा ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। आज मंगलवार काे संपन्न हुए फरसगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद का चुनाव शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उल्‍लेखनीय है कि, चुनाव से पहले वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद राजेश सोना कांग्रेस में शामिल हो गए, इससे राजनैतिक समीकरण भी बदल गए थे। इसके बाद नगर पंचायत में पहले भाजपा और कांग्रेस के 7-7 पार्षद थे। एक निर्दलीय पार्षद की वजह से दोनों दलों के लिए उसकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। दलबदलू पार्षद राजेश सोना के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस के पास 8 पार्षद हो गए। भाजपा के पास 6 पार्षद बचे, एक निर्दलीय पार्षद की स्थिति यथावत रहा। दलबदलू पार्षद राजेश सोना काे कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतार दिया, मतदान में भाजपा के प्रत्याशी मूलचंद पांडे एवं कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश सोना, दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। इसके बाद टॉस से निर्णय लिया गया, जिसमें भाजपा के दलबदलू पार्षद राजेश सोना की किस्मत दगा दे गई और भाजपा प्रत्याशी मूलचंद पांडे ने टॉस जीत लिया और मूलचंद पांडे काे विजयी घाेषित कर दिया गया। राजेश सोना के पार्टी बदलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश था, उन्होंने सोना के खिलाफ नारेबाजी भी की।

नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे ने कहा कि, वे सभी पार्षदों के साथ मिलकर नगर का विकास करेंगे। भाजपा चुनाव प्रभारी गोपाल दीक्षित ने कहा कि, कांग्रेस के पास अपना कोई प्रत्याशी नहीं था, इसलिए भाजपा के पार्षद को तोड़कर मैदान में उतारा बावजूद इसके भाजपा अपना उपाध्यक्ष बनाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि दल-बदल करने वाले पार्षद राजेश सोना के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

—————