सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक

Share

सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले विधायक

चतरा, 17 मार्च (हि.स.)। सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास टंडवा पहुंचे। इस दौरान श्री दास ने कोयद पंचायत में सड़क दुर्घटना में मृत युवक गणेश साव के परिजनों से मुलाकात की।

विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए हर वक्त खड़ा रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को रोजगार दिलाने का मांग किया। इसपर दास ने जल्द किसी कंपनी में रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया।

—————