Skip to content
  • Monday, June 22, 2026
सरस जनवाद

सरस जनवाद

आप के लिए, आप के साथ! सदैव

Banner Add
  • Home
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • MP
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Delhi
  • Sports
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Home
  • 2020
  • May
  • फेसबुक रखेगा अकाउंट पर नजर, जनपद में 20 लाख से अधिक लोग होंगे लाभान्वित
Uttar Pradesh

फेसबुक रखेगा अकाउंट पर नजर, जनपद में 20 लाख से अधिक लोग होंगे लाभान्वित

May 24, 2020
saras
Share

गाजियाबाद : सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की ओर से कहा गया है कि वह यूजर्स को किसी स्कैम का शिकार बनने से बचाएगा और ऐसे मेसेजेस चैट बॉक्स में दिखने पर अलर्ट कर देगा। इस प्रक्रिया में जनपद के 20 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। क्योंकि अच्छी बात यह है कि मेसेजेस की मॉनीटरिंग का काम आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर करेगा। मेसेंजर ऐप में अगर यूजर किसी कॉन्टैक्ट से ऐसे चैट कर रहा होगा, जहां उसके स्कैम में फंसने की गुंजाइश हो तो फौरन फेसबुक यूजर को अलर्ट कर देगा।

यूजर्स के मेसेंजर ऐप में ऐसी ऐक्टिविटी का पता चलते ही सेफ्टी
नोटिस पॉप-अप हो जाएगा। फेसबुक के मुताबिक, यह फीचर मेसेंजर ऐप में ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए मार्च से ही रोलआउट हो गया है और अगले कुछ सप्ताह में आईफोन यूजर्स तक भी पहुंच जाएगा।

फेसबुक के डायरेक्टर आॅफ प्रिवेसी एंड सेफ्टी प्रॉडक्ट मैनेजमेंट जे सुलिवन की ओर से यह जानकारी देते हुए कहा गया, ‘इसकी मदद से लाखों यूजर्स की मदद की जाएगी और बिना उनकी प्रिवेसी को नुकसान पहुंचाए, उन्हें खतरनाक स्कैम्स में फंसने से बचाया जा सकेगा।

‘ उन्होंने कहा, ‘कई बार यूजर्स किसी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट से चैटिंग करते वक्त स्कैम का शिकार हो जाते हैं और इस तरह के स्कैमर अकाउंट पहचान पाना भी आसान नहीं होता।’ आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर स्कैमर्स का पता उनके अकाउंट बिहेवियर की मदद से लगता है

ऐसे लोग ढेर सारे मेसेजेस भेजकर अलग-अलग जगह के ढेरों यूजर्स को टारगेट करते हैं। नए फीचर की मदद से वॉर्निंग नोटिस यूजर को किसी स्कैम से जुड़े मेसेज का रिप्लाइ करने से पहले ही दिया जाएगा। हालांकि, यह फीचर नहीं चेक करेगा कि मेसेज में क्या लिखा हुआ है, इस तरह एक सेफ्टी लेयर बिना प्रिवेसी को नुकसान पहुंचाए दी जा सकेगी।

फेसबुक का कहना है कि मेसेंजर पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन होन के चलते यूजर्स का मेसेज कंटेंट देखे बिना उने सेफ एक्सपीरियंस दिया
जाएगा। बताते चलें, मेसेंजर पहले ही कई टूल्स की मदद से स्पैम मेसेजेस को मॉनीटर करता है और प्लैटफॉर्म पर किसी तरह की अवैध गतिविधि को भी रोकने की कोशिश करता रहता है।

नए सिक्यॉरिटी फीचर को कोराना लॉकडाउन के दौरान बढ़े स्कैम्स को ध्यान में रखते हुए भी लाया गया है। फेसबुक की ओर से कहा गया है कि इसके मेसेंजर ऐप में यूजर्स के चैट्स को मॉनीटर किया जाएगा और ऐसा करना जरूरी भी है।

Tags: Facebook, Social account, Social media

Post navigation

कोरोना पॉजिटिव महिला के सम्पर्क में आए आठ लोगों को किया क्वारंटाइन
फिर से जल्द शुरू होगा “हुनर हाट”— मुख़्तार अब्बास नकवी

Advertisement

Trending

Business

एमएसएमई ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण के लिए अहम: संजय मल्होत्रा

June 22, 2026
saras
Share

Shareकोच्चि, 22 जून । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) ‘‘उद्यमिता की नर्सरी’’ हैं और ‘विकसित…

Rajasthan

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना और उसके लिए सबका मन बनाना बड़ा टास्क— बोर्ड अध्यक्ष

June 22, 2026
saras
Rajasthan

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने पास सुविधा की ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन

June 22, 2026
saras
Rajasthan

गोविन्द नारायण शर्मा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर

June 22, 2026
saras
Rajasthan

सात साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर रमेश बंजारा एमपी से गिरफ्तार

June 22, 2026
saras

Sports

Sports

आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने पर बोले प्रीतम- तकनीक पर रखा पूरा ध्यान

June 22, 2026
saras
Sports

महिला टी20 विश्व कप में भारत की पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया

June 22, 2026
saras
Sports

यशोवर्धन अत्री ने योगासन में देश-विदेश में लहराया हिमाचल का परचम

June 20, 2026
saras
Sports

अंडर-23 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल 21 जून को कानपुर में

June 19, 2026
saras

About Us

  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Noida
  • Ghaziabad
  • India
  • Sports

Tags

BJP BJP Ghaziabad Bollywood Bollywood News CM Yogi congress Corona India Corona Positive Case CoronaVirus CoronaVirusGhaziabad Corona Virus News Corona virus Update covid-19 Crime Crime News Delhi/NCR Delhi News Ghaziabad Ghaziabad BJP Ghaziabad News GhaziabadNews Ghaziabad Police Ghaziabad Politics News Ghaziabad SSP Good News Greater Noida India Indian Army kisan aandolan LockDown Lockdown News Meerut News Noida Noida News Noida Police PM Modi Samajwadi Party Sports UP Government UPGovernment UP News UP Police UTTAR PRADESH Yogi Adityanath Yogi government

Must Read

  • एमएसएमई ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण के लिए अहम: संजय मल्होत्रा
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना और उसके लिए सबका मन बनाना बड़ा टास्क— बोर्ड अध्यक्ष
  • सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने पास सुविधा की ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन
  • गोविन्द नारायण शर्मा बने भारत स्काउट गाइड अजमेर के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर
  • सात साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर रमेश बंजारा एमपी से गिरफ्तार
Copyright © 2026 सरस जनवाद
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress