मढ़ानार के जंगल में मिले स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Share

मढ़ानार के जंगल में मिले स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कोंडागांव, 26 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम मढ़ानार के जंगल में 3 वर्ष पूर्व स्वयंभू शिवलिंग प्रकट हुआ। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आने लगे हैं। पहाड़ों के ऊपर से बूंद-बूंद पानी सीधे शिवलिंग पर गिर रहा है। धीरे-धीरे इसकी ख्याति जिले ही नहीं प्रदेश भर के होने लगी है, लोगों की इस स्वयंभू शिवलिंग पर बड़ी आस्था है। यहां बड़ी संख्या में लोग इस शिवलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं। यहां साल भर दर्शन करने आने वालों का तांता लगा रहता है।

आज शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक किया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मढ़ानार की नंदिनी ठाकुर ने सबसे पहले इस स्वयंभू शिवलिंग काे देखकर अपनी बहन काे दिखाया था। इसके बाद उसने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। गांव वालों ने फरसागुड़ा के पंडित घनश्याम से शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद से गांव वाले और शिव भक्त सावन माह और महाशिव रात्रि पर यहां विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।