डॉ. कृति भारती का युवाओं से कहना , आप खुद अपनी लाइफ के हीरो

Share

डॉ. कृति भारती का युवाओं से कहना , आप खुद अपनी लाइफ के हीरो

जोधपुर, 14 फरवरी (हि.स.)। सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती ने आईआईटी दिल्ली में एनएसएस के सोशल प्रोग्राम कायज़ेन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए युवाओं को जीवन के हर पड़ाव पर समस्याओं से घबराने की जगह समाधान खोज कर मुकाबला करने की सीख दी। उन्होंने जेंडर के डर और भेद को मिटाकर शोषण मुक्त समाज का निर्माण करने का भी आह्वान किया।

वल्र्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट में शुमार डॉ. कृति भारती ने देश के विभिन्न आईआईटी के प्रतिभागियों की मौजूदगी में कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि स्टूडेंट लाइफ के तनाव के की परिस्थितियों से भागने या घबराने के बजाय उनमें से निकलने का समाधान ढूंढना चाहिए।

हीरो बनकर परेशानी से बाहर निकलने का करें प्रयास :

आप अपनी लाइफ के खुद हीरो हो, आपको बचाने कोई दूसरा तभी आएगा जब आप खुद अपनी लाइफ के हीरो बनकर परेशानी से बाहर निकलने के प्रयास करेंगे। इन प्रयासों में दोस्तों, शिक्षक, परिजन या एनजीओ की मदद ली जा सकतीं है। चाइल्ड एंड वूमेन राइट्स एडवोकेट डॉ.कृति भारती ने विरोध और एडजस्टमेंट के बारे में कहा कि बेटियों को खुद यह सीमा निर्धारित करनी होगी कि किस स्तर तक एडजस्टमेंट किया जाना है और उसके बाद विरोध मुखर करना है। विडंबना यह है कि महिलाएं जहां एडजस्टमेंट करना होता है, वहां तो विरोध कर देती है। वहीं जहां विरोध करना होता है, उस परिस्थिति में एडजस्टमेंट करके शोषण की शिकार होती है।

कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो.रंगन बनर्जी, डीन स्टूडेंट अफेयर्स प्रो.बीके पाणिग्रही, डीन स्टूडेंट इवेंट्स प्रो.एस प्रद्युम्न, एनएसएस फैकल्टी कॉर्डिनेटर प्रो.अंकेश जैन, एनएसएस जनरल सेक्रेटरी पार्थ सोनी, हिमालय और सुधांशु सहित विशिष्ट अतिथि व गणमान्य जन मौजूद रहे।