फतेहाबाद: मूर्तिकार अमन रत्ति ने छात्राओं को सिखाई मिट्टी से मूर्तियां बनाने की कला

Share

फतेहाबाद: मूर्तिकार अमन रत्ति ने छात्राओं को सिखाई मिट्टी से मूर्तियां बनाने की कला

फतेहाबाद, 14 फरवरी (हि.स.)। चित्रकार व प्रसिद्ध मूर्तिकार अमन रत्ति ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर रोही में कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं को पूर्व व्यवसायिक शिक्षा यानि एनएसक्यूएफ के तहत क्ले मॉडलिंग के गुर सिखाए। अमन रत्ति ने छात्राओं को पहले मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी तैयार करना, श्रेष्ठ मिट्टी की पहचान करना, मिट्टी को भिगोने का तरीका सिखाने के साथ-साथ आसान तरीके से मिट्टी की मूर्तियां बनानी सिखाएं। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता के साथ मूर्ति कला निर्माण विधि सीखी और कलाकार से आवश्यक सवाल भी किए। विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षाविद् भगवान दत्त ने जहां कलाकार अमन रत्ति की कला की प्रशंसा की, वहीं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कला मनुष्य को बेहतरीन जीवन जीने का सही रास्ता दिखाती है। कला विद्यार्थियों को सृजनशील बनाकर व्यक्तित्व में निखार लाती है। प्राचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। जाने माने साहित्यकार व यायावर छायाकार डॉ. ओम प्रकाश कादयान ने कहा कि छात्राओं को मोटिवेट करते हुए कला जहां मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने का काम करती है, उसे सामाजिक बनाती है वहीं रोजगार प्राप्ती मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कला की उपयोगिता व महत्व बढ़ा है। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापिका दीपिका सेठी, कमलेश रानी, इंदु भारती, सुनीता रानी, शशिबाला, मंजू अरोड़ा, संजय ग्रोवर, रणबीर सिंह, मेवा सिंह, अजयपाल, धर्मवीर सिंह, रमेश शास्त्री, डीपीई अशोक कुमार, अनिता, दिलबाग सिंह, वीना रानी, इंदुबाला, सुजाता रानी, अनीता रानी, सुरेन्द्र सिंह, गुरदीप, रामनिवास आदि मौजूद थे।