ट्रेड फेयर में मिल रहा 250 रुपये में सूरत की साड़ी 

Share

ट्रेड फेयर में मिल रहा 250 रुपये में सूरत की साड़ी 

रांची, 13 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स के संयुक्त तत्वावधान में मोहराबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में रांचीवासियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। गुरूवार को भी ट्रेड फेयर में हजारों लोगों की भीड़ रही। सभी स्टॉलों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिली। लोग फेयर में मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, तीन हजार से अधिक की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दिये जा रहे हैं। ट्रेड फेयर में लगे लाइफस्टाइल हैंगर में बांग्लादेश का बना शर्ट, हुडी, जैकेट, ट्राउजर्स, कार्गो पैंट, वूलेन पायजामा बिक रहा है। शर्ट 600 से 700 रूपये, जैकेट 900, हुडी 700 रूपये में मिल रहा है। लद्दाख से साड़ियों का कलेक्शन भी महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां एक हजार रूपये की शुरूआती कीमत पर साड़ियां मिल रही हैं। साथ ही सूरत की साड़ी भी लोगों को भा रहा है। सूरत की साड़ी 250 से लेकर एक हजार रूपये तक में बिक रहा है।

भाजपा विधायक सीपी सिंह भी ट्रेड फेयर पहुंचे। उन्होंने ट्रेड फेयर के विभिन्न् स्टॉलों का भ्रमण किया। विधायक ने कई उत्पादों की जानकारी ली और खरीदारी भी की। उन्होंने झारखंड चैंबर के इस आयोजन की तारिफ की और कहा कि रांची में ट्रेड फेयर के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू भी ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। इस अवसर पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, विकास विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, प्रवीण लोहिया, आस्था किरण, आनंद जालान समेत अन्य मौजूद थे।

—————