मेकाॅज में तैनात  सुरक्षाकर्मी ने माेटरसाइकिल चोरी करते एक आराेपित काे किया गिरफ्तार

Share

मेकाॅज में तैनात  सुरक्षाकर्मी ने माेटरसाइकिल चोरी करते एक आराेपित काे किया गिरफ्तार

जगदलपुर, 12 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुरक्षाकर्मी की सजगता एवं सूझबूझ से एक माेटरसाइकिल चोर को चाेरी करने से पहले ही पकड़ लिया। चाेरी का आराेपित सूरज भारती 25 वर्ष निवासी डिमरापाल द्वारा आज बुधवार काे गाड़ी के तार को काटकर उसे अन्य तारों से जोड़कर माेटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दाैरान चाेरी के आरोपित को मेकाॅज में तैनात सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर परपा पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी युवक उपेंद्र कोर्राम 26 वर्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे मेकाॅज में भर्ती किया गया था, लेकिन उसके भाई ने वहां से उसे डिस्चार्ज कराते हुए जगदलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी के चलते वह मेकाॅज आया हुआ था, जहां से वापस जाने के दौरान उसकी वाहन के पास पहुंचा तो देखा कि सुरक्षाकर्मी उमेश कुमार नागेश ने डिमरापाल निवासी एक युवक सूरज भारती 25 वर्ष को पकड़ा हुआ था। जिसके द्वारा उपेंद्र की गाड़ी का तार को काटकर उसे अन्य तारों से जोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जिसके बाद उसे पकड़कर मेकाॅज के पुलिस चौकी में सौंप दिया गया, जहां से उसे परपा पुलिस को सौंप दिया गया है।

—————