कांकेर क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक की हुई मौत, तीन घायल

Share

कांकेर क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक की हुई मौत, तीन घायल

कांकेर, 30 जनवरी (हि.स.)। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए।

पुल‍िस से म‍िली जानकारी के अनुसार, कांकेर-कोंडागांव मार्ग पर हरवेल के पास गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे पहली घटना हुई। यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रही महिला सुमित्रा मंडावी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना कांकेर बाईपास रोड पर मेडिकल कॉलेज चौक के पास हुई। माकड़ी निवासी जनक दुलारी सलाम अपने पिता रिसऊ राम के साथ स्कूटी पर सवार होकर कांकेर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान नांदनमारा मेडिकल कॉलेज की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल सीजी 22 पीओ 711 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बेटी-पिता दोनों घायल हो गए, जिसमें युवती को पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। वहीं बुधवार की रात एक बजे गोविंदपुर में तीसरी घटना हुई। माकड़ी से कांकेर की ओर जा रही कार के चालक चंद्रवीर सिंह एक बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गए और कार पेड़ से टकरा गई। सौभाग्य से कार के एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। तीनों घटनाओं में लापरवाह वाहन चालकों की तेज रफ्तार और असावधानी मुख्य कारण रही।

—————