नगरीय निकाय आम निर्वाचन : प्रेक्षक व लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त

Share

नगरीय निकाय आम निर्वाचन : प्रेक्षक व लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त

रायगढ़, 28 जनवरी (हि.स.)। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के आम निर्वाचन के लिए प्रेक्षण कार्य हेतु रायगढ़ जिले के लिए प्रेक्षक एवं लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के तहत जिले के समस्त नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत के लिए सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के.डी.कुंजाम को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी तरह उप संचालक खनिज रायगढ़ राजेश मालवे तथा खनिज निरीक्षक खनिज शाखा रायगढ़ आशीष गजपाले को लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

—————