नई दिल्ली, 01 नवंबर । रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के नियमित परिचालन का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 2 नवंबर से शुरू होगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नई दिल्ली से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालित होगी।
ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से रात 8:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन और गाजियाबाद जंक्शन पर ठहराव करेगी।
ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर रात 10:35 बजे पहुंचेगी और 10:40 बजे प्रस्थान करेगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 12:40 बजे पहुंचकर 12:45 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 3:55 बजे पहुंचकर 3:57 बजे प्रस्थान करेगी तथा गाजियाबाद जंक्शन पर सुबह 5:23 बजे पहुंचकर 5:25 बजे रवाना होगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 9:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन पर रात 10:13 बजे, अलीगढ़ जंक्शन पर रात 11:20 बजे, कानपुर सेंट्रल पर रात 2:45 बजे तथा प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के समय और अन्य जानकारी के लिए एनटीईएस की वेबसाइट या 139 रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है।
