भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Share

खूंटी , 01 नवंबर । गम्हरिया कांड के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी तोरपा मंडल की ओर से प्रखंड कार्यालय तोरपा के मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गम्हरिया कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने और उन्हें फांसी देने की मांग की। साथ ही घटना में कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘हेमंत सोरेन हाय-हाय’ के नारे लगाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि गम्हरिया कांड बेहद गंभीर मामला है। ऐसी घटनाओं में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, शशांक शेखर राय, महामंत्री दिलीप सिंह, नीरज जायसवाल, रामानंद साहू, हरि साहू, रुपेश गुप्ता, तुलसी हजाम, आलोक जायसवाल, पवन जायसवाल, रंजीत राय, कृष्णा भगत, मुकेश गुप्ता, पंकज महतो एवं आशुतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।