महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Share

हमीरपुर, 02 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे अज्ञात कारणों के चलते महिला ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी अनिरुद्ध कबीर पत्नी आरती ( 24) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में रेशम की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी को करीब 6 वर्ष हो चुके है। महिला के दो लड़के राजकुमार व अजीत है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।