बिजनौर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत

Share

बिजनौर,19 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा नगर में अंतर्गत रविवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल ट्यूशन पढ़ने जा रही 17 वर्षीय छात्रा काे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीथापुर निवासी अनिल की 17 वर्षीय पुत्री भावना रविवार दोपहर पैदल ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह फव्वारा चौक के पास पहुंची, तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा भावना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ पलाें में उसकी सांसें थम गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बेटी की मौत की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में मातम पसर गयाा। थाना प्रभारी प्रवेज कुमार ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी हैं।————-