पर्यटन विभाग के जीएम और एसटीएफ एसपी ने किए बाबा हरिहरनाथ के आरती में हुए शामिल

Share

सारण, 22 अक्टूबर । विश्व विख्यात हरिहरक्षेत्र सोनपुर के ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में गुरुवार शाम बिहार राज्य पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक चंदन चौहान और एसटीएफ एसपी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर बाबा हरिहरनाथ की संध्याकालीन दिव्य श्रृंगार आरती में भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने दोनों अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने जीएम चंदन चौहान और एसपी अंजनी कुमार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा भगवान हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े व्यवस्था थे।