प्रधानमंत्री आवास योजना से जया बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

Share

जांजगीर-चांपा, 13 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कटघरी निवासी श्रीमती जया बाई का पक्के घर का सपना साकार हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित पक्का मकान श्रीमती जया बाई के परिवार के लिए सुरक्षित आश्रय बना है। पक्का घर होने से परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिल रही है और रहन-सहन पहले से अधिक सुविधाजनक हुआ है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार को सुरक्षित वातावरण मिला है, जो बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य पात्र ग्रामीण परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना से मिलने वाला यह लाभ परिवार के वर्तमान को बेहतर बनाने के साथ ही सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी मजबूत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।